Saturday, August 1, 2026

छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में पोस्टिंग घोटाला:गड़बड़ी के दोषी JD और क्लर्क सस्पेंड, 915 HM, टीचर्स की गलत पोस्टिंग पर कोई कार्रवाई नहीं

बिलासपुर में शिक्षा विभाग में पोस्टिंग घोटाला उजागर होने के बाद जॉइंट डायरेक्टर और सहायक ग्रेड-2 को सस्पेंड कर दिया है। लेकिन, जांच रिपोर्ट आने के बाद भी इस गंभीर मामले में लीपापोती शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि इस गड़बड़ी में शिक्षक नेताओं से लेकर विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बतौर एजेंट शामिल थे, जिनके माध्यम से पूरा लेनदेन का खेल चला है। उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

हैरानी की बात यह भी है कि जिन 700 शिक्षकों की अवैध और गलत तरीके से संशोधित आदेश जारी कर पोस्टिंग की गई है। उसे अब तक निरस्त नहीं किया गया है और न ही उस पर कोई बात हो रही है। बता दें कि सरगुजा संभाग में ऐसी ही गड़बड़ी हुई थी, जिसकी जांच के बाद सभी संशोधन आदेश निरस्त कर दिया गया।

 

राज्य शासन ने जब संभाग के 915 सहायक शिक्षक एलबी को हेडमास्टर के पद पर पदोन्नति दी और पोस्टिंग के लिए संभागीय अफसरों को जिम्मेदारी दी गई, तब गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए काउंसिलिंग के माध्यम से पोस्टिंग का आदेश जारी किया गया। संयुक्त संचालक और क्लर्क सहित विभाग के अफसरों ने नियमों को ताक में रखकर खुद अपना नियम बना लिया।