Friday, July 31, 2026

छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक को किया निलंबित … पिछले दिनों सामने आया था मामला…

कोरबा। शासकीय बालक व कन्या उधातर माध्यमिक विद्यालय हरदी बाजार में पदस्थ इश्क मिजाज शिक्षक को डीएओ ने निलंबित कर दिया है। मामल हरदीबाजार का है जंहा गुरूवार को छात्राओं की महिला पालक व छात्र-छात्राएं प्राचार्य के कक्ष में पहुंचे और स्कूल के शिक्षक के खिलाफ छेड;खानी की शिकायत की थी । शिकायत के बाद छेड़खानी करने वाले शिक्षक की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।

बता दें की शासकीय बालक व कन्या उधातर माध्यमिक विद्यालय हरदी बाजार में पदस्थ शिक्षक महेंद्र कश्यप पर आरोप लगाते हुए कहा गया कि शिक्षक होने के बावजूद कश्यप की छात्राओं पर बुरी नजर रहती है, उनसे गलत शब्दों में बात करते है.मामले को टूल पकड़ता देख पुलिस ने तत्परता दिखते शिक्षक को गिरफ्रतार कर लिया है। छेड़खानी की शिकायत मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी जीपी भारद्वाज ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधी में नियमानुसार जीवन निर्वाह बहतते की पात्रता देने का जिक्र किया गया है।