Friday, July 31, 2026

SP ने संशोधित ट्रांसफर आदेश किया जारी …

कोरबा। कोरबा जिला के कैप्टन कूल ने एक दिन में ही अपने आदेश से यूटर्न लेते हुए तबदला सूचि का संसोधन आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक दर्री थाना प्रभारी रहे राजेश जांगड़े को करतला से बांकी मोंगरा का थानेदार बनाया गया है। वहीकोतवाली से बांकी मोंगरा प्रभारी बने सनत जांगड़े को करतला का प्रभार दिया है।

बता दें की शुक्रवार को एसपी भोज राम पटेल ने जिले में 22 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया था. इनमें 7 TI, 7 SI और 8 ASI शामिल थे । जारी आदेश के मुताबिक कोतवाली थाना के प्रभारी सनत कुमार सोनवानी को बांकीमोंगरा का थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं बाकीमोंगरा थाना के टीआई रामेंद्र सिंह अब कोतवाली थाने कि जिम्मेदारी दी गई थी। इसी तरह दर्री थाना के टीआई राजेश कुमार जांगड़े को करतला थाना भेजा गया था । पााली थाने की टीआई की जिम्मेदारी संभाल रहे पौरूष पुर्रे को दर्री थानेदार बनाया गया था। इनके अलावा निरीक्षक विवेक शर्मा को रक्षित केंद्र कोरबा से पाली थाना भेजा गया था । आदेश जारी होने के बाद थाना प्रभारियों में जमकर आक्रोश दिख रहा था। यही वजह है कि थानेदारो में फिर से विश्वास जगाने दूसरे दिन संसोधन आदेश जारी करना पड़ा है। एसपी कार्यालय से जारी संसोधन के मुताबिक अब दर्री थाना प्रभारी को बांकी मोगरा और कोतवाली टीआई सनत सोनवानी को करतला पदस्थ किया गया है।