Monday, October 5, 2026

छात्रावास निर्माण में बरती जा रही अनियमितता, स्थानीय लोगो को भी नही रखा जा रहा है काम पर, ग्राम विकास समिती जिलाधीश से करेगा शिकायत

कोरबा। हरदी बाजार के तहसील परिसर के पास निर्माणाधीन 50 बेड छात्रावास का निर्माण आदिम जाति कल्याण विभाग जिला कोरबा के द्वारा दो करोड़ की स्वीकृती छात्रावास निर्माण के लिए किया गया है जिसका टेंडर कोरबा निवासी ठेकेदार रजत केडिया को दिया गया है आज ग्राम हरदी बाजार के ग्राम विकास समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के द्वारा निरीक्षण किया गया इस दौरान देखा गया कि हरदी बाजार के एक भी मजदूर को कार्य पर नहीं लिया गया है

तथा निर्माण में रेकी के लीलागर नदी का कोयला युक्त रेत का इस्तेमाल किया जा रहा है ढलाई के दौरान निम्न स्तर कंक्रीट मसाले का उपयोग किया जा रहा है साथ ही लोकल स्तर के सीमेंट का इस्तेमाल करना तथा कंक्रीट मसाले में सीमेंट की मात्रा कमी पाई गई तथा पीसीसी व बेश ढलाई के दौरान निम्न स्तर का मसाले का उपयोग होना पाया गया एवं पानी तराई भी नहीं किया जा रहा है

साथ ही मजदूरों को ₹180 रुपए की दर से भुगतान किया जा रहा है तथा निर्माण कार्य निरीक्षण के दौरान विभाग का कोई भी इंजीनियर मुंशी सुपरवाइजर तथा ठेकेदार व जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी मौके पर नहीं मिला इसकी शिकायत समिति के द्वारा जिले के कलेक्टर को करने का निर्णय लिया गया है।