Friday, July 3, 2026

*छात्र एक दिन के शिक्षक बने*

माध्यमिक शाला पुरानी बस्ती कोरबा में शिक्षक दिवस के अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस को हर्षोल्लास से मनाया गया अध्यापकों और विद्यार्थियों ने डॉक्टर राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके चरित्र का व्याख्यान किया विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों से अध्यापकों का मनोरंजन किया अध्यापकों के लिए ग्रीटिंग कार्ड बनाकर व कविताएं सुनाकर भावनाएं व्यक्त की विद्यार्थियों ने शिक्षकों को श्रीफल व अन्य उपहार देकर सम्मानित किया साथ ही इस दिन को और भी विशेष बनाने के लिए बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सभी विषय का अध्यापन कार्य कराया जैसे कुमारी पार्वती ने गणित विषय कुमारी बिंदु नंदिनी और निशा निजाम ने इंग्लिश विषय कुमारी श्वेता कुमारी पिंकी ने संस्कृत विषय कुमारी रीती रितिका निखिल राजपूत शैलेंद्र कुमारी सोनिया ने हिंदी विषय का कुमारी रितु एकता सुहाना सौदा बादल संजू बारेठ ने विज्ञान विषय का अध्यापन कराया जिसमें से कुमारी पार्वती प्रथम कुमारी नेहा निजाम ब्यूटी कुमारी श्वेता सावित्री कुमारी बिंदु में चौथा स्थान प्राप्त किया शाला के प्रधान पाठक जेपी कोसले द्वारा शिक्षा व शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला