.जिला अध्यक्षों का दिल्ली में विशेष प्रशिक्षण, संगठन मजबूती पर दिया गया जोर

कोरबा – दिल्‍ली स्थित इंदिरा भवन में छत्‍तीसगढ़ प्रदेश के सभी नव नियुक्‍त जिला अध्‍यक्षों ने एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग लिया । कोरबा जिले के शहर अध्‍यक्ष मुकेश राठौर एवं ग्रामीण अध्‍यक्ष मनोज चौहान भी शामिल हुए ।

शहर अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यशाला में बताया गया कि अतिशीघ्र 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित होगी उसके बाद जिला अध्‍यक्षों के कामकाज की लगातार निगरानी सीधे तौर पर दिल्‍ली से होगा ।

ग्रामीण अध्‍यक्ष मनोज चौहान ने बताया कि प्रति 3 माह में जिला, ब्‍लॉक, मंडल, वार्ड एवं बूथ स्‍तर पर किये गये कार्यक्रम, प्रदर्शन आदि की रिपोर्ट देनी होगी । प्रशिक्षण कार्यशाला में संगठन को मजबूत करने के लिए विशेष सत्र रखे गये थे ।

इस दौरान कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी और के सी वेणुगोपाल ने संबोधित किया । राहुल गांधी ने वन टू वन चर्चा भी किया ।

प्रशिक्षण शिविर में जिला अध्‍यक्षों के साथ प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्‍य मंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत, प्रदेश सह प्रभारी जरिता लैतफ्लांग भी दिल्‍ली पहुंचे थे ।