Friday, March 27, 2026

जॉनसन एंड जॉनसन ने भारत में 12-17 आयुवर्ग पर कोविड वैक्सीन ट्रायल की अनुमति मांगी

नई दिल्ली: जॉनसन एंड जॉनसन ने भारत में 12-17 आयुवर्ग पर कोविड वैक्सीन ट्रायल की अनुमति मांगी है. दरअसल, जॉनसन एंड जॉनसन का कहना है कि वह कोविड -19 वैक्सीन की सुविधा को विश्व में समान रूप पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. बच्चों के लिए वैक्सीन की जरूरत को ध्यान में रखते हुए उन्होंने 17 अगस्त 2021 को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) को आवेदन भेजकर 12-17 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए वैक्सीन के ट्रायल की अनुमति मांगी है.,

जॉनसन एंड जॉनसन द्वारा जारी बयान के मुताबिक- कोरोना से बचाव और हर्ड इम्यूनिटी के लिए जरूरी है कि कोविड-19 वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल से जुड़े काम आगे बढ़ते रहें. कोविड-19 वैक्सीन को सभी आयु वर्गों के लिए सामान रूप से सुलभ बनाने के इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए पूरी तरह जुटे हैं और प्रतिबद्ध हैं.