रामपुर चैकी अंतर्गत काषीनगर में मुहल्ले में एक नवविवाहीता की मौत का मामला सवालों के घेरे में आ गया है। पुलिस ने उसकी लाष फांसी के फंदे से लटकते हुए बरामद की है। नवविवाहीता की मौत की तस्वीर सामने आई है उससे उसकी मौत को लेकर शंका जाहिर की जा रही है। मृतका का नाम अकांक्षा दास है जिसने डेढ़ वर्ष पूर्व ही प्रेम विवाह किया था। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच पड़ताल कर रही है। जांच के बाद ही अकांक्षा की मौत को लेकर किसी तरह की जानकारी सामने आ सकेगी।









