Tuesday, September 29, 2026

डराने लगा कोरोना, तीसरी लहर में पहली बार एक ही दिन 1.50 लाख से ज्यादा केस आए, 327 मौतें

देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर में संक्रमण का आंकड़ा पहली बार डेढ़ लाख के आंकड़े को पार कर गया। 24 घंटे में संक्रमण के 1 लाख 58 हजार 462 केस सामने आए हैं। आज 40 हजार से ज्यादा लोग रिकवर हुए हैं, वहीं 327 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। वहीं राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र (41,434), दिल्ली (20,181) और बंगाल (18,802) में सबसे ज्यादा मरीज सामने आए हैं। 10 राज्यों में ही 1.26 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं।

 

इससे पहले देश में शुक्रवार को 1,41,986 और गुरुवार को 1 लाख 17 हजार 100 नए मामले दर्ज किए गए थे। देश में अब तक 3.55 करोड़ लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं। वहीं ठीक होने वालों का आंकड़ा 3.44 करोड़ है। देश में अभी कुल एक्टिव केस का आंकड़ा 5 लाख 83 हजार 637 है।