Thursday, September 24, 2026

डैम में 2 दोस्त डूबे, एक का शव मिला:सरगुजा में नहाने गए थे 6 युवक, अचानक गहराई में जाने से हुआ हादसा

सरगुजा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां डैम में नहाने गए 6 दोस्तों में से 2 दोस्त डैम में ही डूब गए हैं। इनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं दूसरे की तलाश जारी है। देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला है। मामला दरीमा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, नवागढ़ निवासी जीशान अपने 5 और दोस्तों के साथ पोड़ीखुर्द डैम में नहाने गया था। दोपहर का ‌वक्त था। उसके 3 दोस्त डैम में ऊपर की तरफ नहा रहे थे। जबकि जीशान(20), बतौली निवासी अनुभव(20) और निखिल नीचे नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान जीशान और अनुभव पानी में चले गए। वहीं निखिल पानी में नहीं गया था।