Thursday, September 24, 2026

लापरवाह वाहन चालक ने बीच रास्ते पलटाई कार, शारदा बिहार रेलवे फाटक के पास हुआ हादसा, इतने लोग हुए हताहत

Korba- रविवार की देर रात शारदा बिहार रेलवे फाटक के पास एक बड़ी दुघर्टना हो गई। लापरवाह वाहन चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और कार क्रमांक CG 12 BC 8955 बीच सड़क में ही पलट गई। मिली जानकारी के अनुसार ये गाड़ी शहर के नामचीन व्यक्ति के रिश्तेदार की है। हादसे के बाद वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। गनीमत ये रही की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुई। लेकिन कार चालक को हल्के चोट लगने के बाद कही जा रही है। फिलहाल सड़क के बीचों बीच वाहन के पलटने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है।