Monday, August 3, 2026

तीज व्रत की रात ही फांसी के फंदे में झूल गई नवविवाहिता, इलाके में हड़कंप

बालोद. तीज मनाने ससुराल से मायके आई नवविवाहिता ने घर के म्यार में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना से गांव में मातम का माहौल है. मामला डौंडी थाना क्षेत्र के तुमड़ीसुर गांव का बताया जा रहा है.बता दें कि, मृतिका तामेश्वरी उम्र 22 वर्ष का विवाह अप्रैल माह में ग्राम चोरियां थाना दुधावा जिला कांकेर के पर्वत सोरी से हुआ था. जो हरेली त्यौहार के बाद तीज मनाने अपने मायके आई हुई थी और सोमवार को तीज का उपवास रखकर सोमवार की रात ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मंगलवार को सुबह घर वालों को पता चला तब थाने में ग्रामीणों के माध्यम से जानकारी दी गई.