कोरबा। कल्मीडुग्गू दर्री में हरे कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा संवेदना ब्लड बैंक कोरबा के साथ मिलकर रक्त दान शिविर का आयोजन रखा गया था, जिसमें हमारे युवा बंधु और सदस्यों द्वारा 28 युनिट रक्त दान किये ,साथ ही खिचड़ी प्रसाद वितरण ,23 वृद्ध व निशक्त जनो को कंबल दान , संध्या श्याम भजन का आयोजन किया गया
जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में समाजसेवी मनीष अग्रवाल व रवि महेश्वरी ,वार्ड क्रमांक 43 कल्मीडुग्गू के पुर्व पार्षद राधा महंत उपस्थित रहे,कार्यक्रम को सफल बनाने में हरे कृष्णा सेवा संस्थान के अध्यक्ष राकेश धीवर,उपाध्यक्ष सुशील यादव ,कोषाध्यक्ष हेमलता धीवर ,सचिव सुरेन्द्र साहु ,उप सचिव मुकेश धीवर समस्त सदस्य गण व ग्रामवासी का सराहनीय योगदान रहा,।रक्तदान शिविर लगाने में छत्तीसगढ़ हेल्प फेयर सोसायटी के रोहित कश्यप का सराहनीय योगदान रहा,।











