कोरबा में वैक्सीनेशन महा अभियान चलाकर बचे लोगों को वैक्सीनेट किया गया कलेक्टर द्वारा निर्धारित लक्ष्य के करीब पहुंचकर जनता ने साबित कर दिया कि वह कितने सजग और जागरूक है । निर्धारित किए गए लक्ष्य की प्राप्ति की प्राप्ति नहीं हो सकी लेकिन लक्ष्य 90% तक पूर्ण कर लिया गया। स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से यह महा अभियान सफल हो सका । इसी कड़ी में पाली ब्लॉक में भी वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया यहां 24000 लोगों को वैक्सीन दी गई बीएमओ डाक्टर सीएल रात्रे ने इस उपलब्धि के लिए सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है











