Wednesday, September 23, 2026

दर्री थाना क्षेत्र में चोरी, अज्ञात आरोपियों ने सराफा दुकान में बोला धावा

दर्री थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है अज्ञात चोरों ने विद्युत गृह आवासीय परिसर स्वागत द्वार के सामने संचालित शिवम ज्वेलर्स में चोरी की घटना को अंजाम दिया है बीती रात हुए चोरी की इस घटना में लाखों का माल पार होने की संभावना जताई जा रही है घटना की सूचना पाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए हैं और साक्ष्यो की तलाश कर रहे हैं डॉग डाॅग स्काॅड के साथ ही सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से आरोपियों का पता लगाया जा रहा है