Thursday, September 24, 2026

नेपाल की तारा एयर विमान का संपर्क टूटा, 4 भारतीयों और 3 जापानी नागरिक समेत 22 यात्री हैं सवार

नेपाल (Nepal) में एक बड़े विमान हादसे की आशंका जताई जा रही है। नेपाल के तारा एयर के 9 एनएईटी (Nepal’s Tara Air 9 NAET) जुड़वां इंजन वाले विमान का एयरपोर्ट (Airport) से संपर्क टूट गया है। विमान में चालक दल समेत कुल 22 लोग सवार हैं। नेपाली मीडिया के मुताबिक, तारा विमान (Tara aircraft) ने आज सुबह करीब 9.55 बजे पोखरा (Pokhara) से उड़ान भरी थी। विमान की लैंडिग 10.20 बजे होनी थी लेकिन 11 बजे के बाद से अब तक इस विमान से संपर्क नहीं हो पाया है।

नेपाली मीडिया के अनुसार, लापता विमान 4 भारतीय और 3 जापानी नागरिक हैं। बाकी लोग नेपाल के हैं। मुख्य जिला अधिकारी नेत्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि विमान को मस्टैंग जिले में जोमसोम के आसमान के ऊपर देखा गया था और फिर उसे माउंट धौलागिरी की ओर मोड़ दिया गया था, जिसके बाद यह संपर्क में नहीं आया। अधिकारी लगातार संपर्क साधने का प्रयास कर रहे हैं।