Friday, July 31, 2026

दस ग्रामीण हुए फूड प्वाॅईजनिंग का शिकार

विषाक्त भोजन के सेवन से कोरबा के वनांचल ग्राम जलके में दस ग्रामीणों की सेहत बिगड़ गई। मामला पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड का है जहां बीती शाम करीब साढ़े सात बजे इस बात की जानकारी आम हुई। पीड़ितों को उपचार मुहैया कराने के लिए 108 संजीवनी एक्सप्रेस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही संजीवनी एक्सप्रेस की टीम मौके पर पहुंची और सभी पीड़ितों को एंबुलेंस में बिठाकर पोड़ी विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया,जहां उनका उपचार जारी है।