कोरबा जिले में अवैध कार्य खुलेआम किया जा रहा है।प्रशासन कारवाई तो कर रहे हैं लेकिन इस कार्रवाई का भय खनिज माफियाओं पर नहीं हो रहा है। तभी तो दादर से लगे ढेलवाडीह से रोज अवैध रूप से मिट्टी और मुरम की खुदाई की जा रही है । लेकिन शहर के नजदीक चल रहे गोरखधंधे पर किसी की नजर नहीं पड़ रही है। सूत्र बताते हैं कि यहां से रोजाना जेसीबी के माध्यम से अवैध मुरूम की खुदाई की जाती है और उसे बड़ी आसानी से ऊंचे दामों पर अन्य हिस्सों में भी जा सकता है यह सभी काम खनिज विभाग के नाक के नीचे हो रहा है लेकिन संबंधित विभाग ना जाने क्यों इसे नजरअंदाज कर रही है।











