Thursday, March 12, 2026

दुनिया की सबसे तेज मिसाइल टेकऑफ के तुरंत बाद गिरी; प्रोपल्सन सिस्टम में खराबी की आशंका

दुनिया का सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस सोमवार को टेस्ट फायरिंग के दौरान फेल हो गया। बताया जा रहा है कि टेकऑफ के तुरंत बाद ही ब्रह्मोस जमीन पर आ गिरा। ओडिशा के तट पर ब्रह्मोस के अपडेटेड वर्जन का टेस्ट किया जा रहा था, जो 450 किलोमीटर तक के लक्ष्य को भेदने में सक्षम हैसूत्रों के मुताबिक, मिसाइल के प्रोपल्सन सिस्टम में खराबी के कारण टेस्टिंग में यह दिक्कत आई है। हालांकि, जांच के बाद ही सही जानकारी सामने आएगी। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि आज सुबह लॉन्चिंग के तुरंत बाद ही मिसाइल गिर गई।हालांकि, डिफेंस रीसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) और ब्रह्मोस एयरोस्पेस कॉर्पोरेशन के वैज्ञानिकों की एक ज्वाइंट टीम इसके फेल होने के कारणों की जांच कर रही है। बता दें कि ब्रह्मोस एक बहुत ही विश्वसनीय मिसाइल रही है। ऐसे बहुत ही कम मौके रहे हैं, जब इसकी टेस्टिंग फेल हुई हो।इससे पहले भारत ने ब्रह्मोस के कई संस्करण लॉन्च किए हैं। ब्रह्मोस एयरोस्पेस ने भारतीय एजेंसी DRDO और रूस के NPO Mashinostroeyenia (NPOM) के सहयोग से इन्हें विकसित किया है। ब्रह्मोस मिसाइल का नाम दो नदियों, भारत में ब्रह्मपुत्र और रूस में मोस्कवा के नाम पर रखा गया है। दोनों के Brah और Mos से ब्रह्मोस नाम दिया गया है।