Monday, September 28, 2026

नेता प्रतिपक्ष डाॅ. चरणदास महंत एवं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना

कोरबा – जिले के चार अलग-अलग परिवारों में हाल ही में हुए दुखद निधन पर नेता प्रतिपक्ष डाॅ. चरणदास महंत एवं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने गहरा शोक प्रकट किया है।

पोड़ीबहार निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं सेवादल जिला प्रमुख रहीं स्व. श्रीमती प्रेमलता मिश्रा,
परसाभांठा निवासी कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ता स्व. मंशादास,पूर्व एल्डरमेन पुराणदास महंत के 35 वर्षीय सुपुत्र स्व. राघुवेन्द्र दास,तथा नगर पालिका परिषद कटघोरा के पूर्व अध्यक्ष श्री रतन मित्तल के बड़े भाई स्व. सुरेश कुमार अग्रवाल के निधन पर दोनों नेताओं ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

डाॅ. चरणदास महंत एवं जयसिंह अग्रवाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की कामना की है।