दीपका थाना अंतर्गत ग्राम नोनबिर्रा में गाज गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका का नाम 50 वर्षीय घसनीन बाई है। गुरुवार दोपहर वह खेत में काम करने गई थी। इसी दौरान उसके पास आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजन को चिंता होने लगी। बारिश थमने के बाद मृतका के पति ने जब खेत जाकर देखा तो उसकी पत्नी मेड के करीब पड़ी थी और उसकी मौत हो चुकी थी।
जब वह खेत में थी, तब बारिश के साथ लाइटिंग भी हो रही थी। इसलिए गाज गिरने से मौत की आशंका जताई जा रही है। गौरतलब है कि जिले में कुछ दिनों से झमाझम बारिश हो रही है और आकाशीय बिजली भी गिर रही है। इससे लोग सहमे हुए हैं।











