
पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह के तख्तापलट के बाद चरणजीत सिंह चन्नी नए CM बन गए। चन्नी का CM बनना जितना चौंकाने वाला रहा, उससे कहीं ज्यादा चौंकाती हैं पंजाब में मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान की तस्वीरें। इन तस्वीरों में पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ‘सुपर-CM’ की तरह दिखते हैं और चन्नी उनके पीछे।
नाम फाइनल होने से लेकर उनके शपथ ग्रहण तक और CM की कुर्सी संभालने के बाद के 3 दिनों के दौरे में सिद्धू हर जगह न केवल उनके साथ नजर आए बल्कि उन्हें गाइड करते या एक कदम आगे ही दिखे। चन्नी के मुख्यमंत्री बनने के बाद चाहे उनकी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस हो या अमृतसर दौरा, हर जगह सिद्धू आगे रहे। पंजाब में नई सरकार की इन तस्वीरों से कई तरह की चर्चाएं चल निकली हैं











