Saturday, May 2, 2026

पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता विनोद तिवारी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री Narendra Modi पर कथित विवादित टिप्पणी करने के मामले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पीसीसी संयुक्त महामंत्री Vinod Tiwari को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने उन्हें उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से हिरासत में लिया।

मिली जानकारी के अनुसार विनोद तिवारी कौशांबी में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान Delhi Police की टीम वहां पहुंची और उन्हें हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई 3 फरवरी को सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट से जुड़े मामले में की गई है, जिसमें प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इस पोस्ट को लेकर पहले शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस टीम कौशांबी पहुंची और विनोद तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दिल्ली पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।

इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और मामले को लेकर विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।