
बालोद। डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में सहायक आरक्षक को अपनी शादीशुदा प्रेमिका के घर आधी रात घुसना भारी पड़ गया. महिला के घर घुसते ही ग्रामीण इकट्ठा होकर आरक्षक को बाहर निकाल जमकर खातिरदारी की. पिटाई कर रात भर गांव के कलामंच में बैठाए रखे. सुबह महिला के पति और पुलिस को बुलाया गया. आरोपी को उनके हवाले कर दियामिली जानकारी के अनुसार आरोपी आरक्षक का महिला के घर पहले से आना-जाना था, जिसे लेकर ग्रामीण ताक में थे, वहीं बुधवार की रात महिला के घर घुसते ही ग्रामीण इकट्ठा हो गए. दरवाजा खटखटाया युवक को बाहर निकाल जमकर खातिरदारी की. रातभर गांव के कलामंच में बैठाए रखे.
गुरुवार की सुबह डौंडीलोहारा पुलिस को मामले की जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस गांव पहुंची. सहायक आरक्षक को अपने साथ थाने लेकर गए. इस दौरान गांव में तनाव की स्थिति बनी रही.







