Friday, July 31, 2026

प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट,नाले में मिली अर्धनग्न लाश,गला दबाकर हत्या करने की आशंका

श्यांग थानांतर्गत ग्राम गिरारी में रहने वाली युवती की हत्या का मामला सुलझ गया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुखबीर के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी,कि गांव के नाले में एक युवती की लाश पाई गई है। मृतका की शिनाख्ती के बाद हरकत में आई पुलिस ने जांच शुरु की। जांच के दौरान पता चला,कि उसका प्रेम संबंध रायगढ़ जिले में धर्मजयगढ़ थानांतर्गत ग्राम बोरो में रहने वाले युवक नरेश पटेल था,जो पिछले कई दिनों से गिरारी में ही आकर रह रहे थे। मामले में खास बात यह है,कि इस बात की जानकारी मृतका के परिजनों को नहीं थी। युवती की हत्या करने के बाद आरोपी शहर छोड़कर भागने के फिराक में थे लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। मामले में मृतका के गर्भवति होने की बात सामने आ रही है