Friday, July 31, 2026

बदनाम हुई खाकी! हवलदार ने किया नाबालिग का दुष्कर्म

भानुप्रतापपुर. विकासखण्ड के ग्राम घोठिया की 14 वर्षीया बालिका से दुष्कर्म के मामले में CAF के जवान और एक सहयोगी महिला को गिरफ्तार किया गया है.

पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ दुर्गुकोंदल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसे गांव की ही वार्ड पंच के द्वारा बहला-फुसला कर अपने घर बुलाया गया और वहां एक अज्ञात व्यक्ति ने उससे दुष्कर्म किया. इस मामले में दुर्गुकोंदल पुलिस के द्वारा धारा 376, 506, 34 तथा पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर भीरागांव के CAF कैम्प के एक जवान को गिरफ्तार किया है.

आरोपी जवान राजकुमार सिंह निवासी बलिया उत्तरप्रदेश बताया गया है 22 बटालियन छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स भीरागांव में हवलदार है. पुलिस ने घटना में सहयोगी आरोपी महिला पंच सविता टांडिया को भी गिरफ्तार कर लिया है.