बिलासपुर. न्यायधानी की पुलिस को एक बार बड़ी कामयाबी मिली है. जिले में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है. आरोपियों ने गड़े धन के लालच में आकर इस घटना को अंजाम दिया था. आरोपी यू ट्यूब के जरिए तंत्र मन्त्र भी से सीखते थे. गुरु चेले के आरोपी जोड़ी ने कई लोगों को तंत्र मन्त्र के झांसे में लेकर शिकार बनाया था. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
बता दें कि प्रार्थी राम प्रसाद साहू ने 13 अप्रैल 2021 को थाना हिर्री में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि मेरे छोटे भाई सुरेश कुमार साहू की किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से गले व चहरे में वार करके हत्या कर दी है. जिसकी रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रोहित कुमार झा और नगर पुलिस अधीक्षक गरिमा द्विवेदी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं.











