Monday, September 21, 2026

बालको में भी संगठन ही सेवा है कार्यक्रम के तहत बांटा गया राशन

भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत देश को एक सूत्र में बांधे रखने वाली केंद्र सरकार के 07 वर्ष पूरे होने पर नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल एवं साथियों के साथ वार्ड क्रमांक 41, शक्ति केंद्र परसाभाटा में सैनिटाइजर एवं मास्क वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान सुमित तिवारी , सुरेश शर्मा, जयानंद राठोर , तुलसी विश्वकर्मा, लखनलाल चंद्रा, भुवनेश्वरी चंद्रा, रामशरण शर्मा, ओम राजपूत, जानकी सोनवानी आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।