पटना हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने हिंदू धर्म व ब्राह्मणों के खिलाफ विवादित बयान देकर राजनीति को गरमा दिया है। भारतीय जनता पार्टी व जनता दल यूनाइटेड ने उन्हें अप्रत्यक्ष तौर पर नसीहत दी है तो लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लिया है।
जीतन राम मांझी का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो पटना में आयोजित ‘भुइया मिलन समारोह’ का बताया जा रहा है. जीतन राम मांझी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा- “माफ कीजिएगा, लेकिन आजकल गरीब तबके के लोगों में धर्म के प्रति लगाव होता जा रहा है। पहले हमलोग सत्यनारायण भगवान पूजा का नाम नहीं जानते थे। आज हर जगह हमलोगों के टोला में सत्यनारायण भगवान की पूजा होता है।” इस दौरान उन्होंने पंडितों को लेकर जिस शब्द का इस्तेमाल किया उसे एबीपी न्यूज लिख भी नहीं सकता है।










