Friday, July 31, 2026

ब्रेकिंग : मेडिकल कॉलेज के 54 छात्र हुए कोरोना संक्रमित

भुवनेश्वर।ओडिशा के संबलपुर जिले में वीर सुरेंद्र साईं आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान (वीआईएमएसएआर) में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले छात्रों की संख्या बढ़कर 54 हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इससे पहले बुधवार को यह संख्या 34 थी। वीआईएमएसएआर की डीन जयश्री डोरा के मुताबिक संक्रमित होने वाले छात्रों की संख्या बढ़कर 54 हो गयी है। प्रोफेसर डोरा के मुताबिक संस्थान के चार छात्रावासों को निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया है जबकि कर्मचारियों के रिहायशी इलाकों और चार अन्य छात्रावासों को बफर जोन घोषित किया गया है।