रायपुर।मनचले अब सावधान हो जाए, क्योंकि मजनुओं की खातिरदारी करने प्रतिभाशाली खूबसूरत महिला पुलिस टीम आ गई है। जी हां, यह टीम शहर की हर गली और मोहल्ले में जाकर युवतियों को बदमाशों से निपटने के गुर सिखादरअसल, आए दिन महिलाएं, लड़कियां व बच्चियां किसी न किसी तरह से प्रताड़ित हो रही है, जो खबरों की सुर्खियां बनती है। इस तरह की घटनाओं को लेकर पुलिस विभाग भी काफी सक्रिय है, लेकिन कई बार जहां जरूरत होती है वहां नहीं पहुंच पाते।
अब इसे रोकने के लिए रायपुर पुलिस ने गुरुवार को ‘पिंक गश्त 2021’ नाम से अभियान शुरू किया है। रायपुर पुलिस लाइन में आयोजित इस समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं।
152 महिला पुलिसकर्मियों की वर्दी की गूं
मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची डॉ. नायक ने पुलिस द्वारा वाट्सएप नंबर 9479190167 को जारी किया। इस दौरान डॉ. नायक ने आयोग का अनुभव भी साझा किया। उन्होंने कहा कि जब वह आयोग में जनसुनवाई करती हैं तो वहां सिर्फ दो पुलिस अधिकारी मौजूद होते हैं। उनकी उपस्थिति में जनसुनवाई बहुत सुगम हो जाती है। डॉ. नायक ने कहा अगर मात्र दो पुलिस की उपस्थिति से काम बेहतर हो जाता है, तो कल्पना कीजिए जब 152 महिला पुलिसकर्मियों की टीम शहर में घूमेगी तो विमेन पॉवर का डर मनचलों के लिए काफी होगा
इस दौरान डॉ. नायक ने एसएसपी प्रशांत अग्रवाल को सुझाव देते हुए कहा कि इस टीम का हिस्सा उन युवा लड़कियों को भी बनाएं जिसमें थोड़ा बहुत हिम्मत हो। इससे काम बहुत आसान हो सकता है। एसपी ने उनके सुझाव को मान लिया और आने वाले समय में इसे लागू करने का आश्वासन दिया। पिंक गश्त (Pink Patroling) को लीड कर रही है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल और उनके अधिनस्त करीब 152 से अधिक महिला पुलिसकर्मी है। ये महिला पुलिसकर्मी रायपुर शहर के प्रत्येक मोहल्लों, स्कूल, गल्र्स हॉस्टल, बस स्टैंड सहित ऐसी जगह पर अपनी पैनी निगाह रखेंगे, जहां अमूमन लड़कियों से छेडख़ानी हो सकती है।।ज











