मजदूर की बेरहमी से पिटाई, युवती के साथ बात करने को लेकर हुआ बवाल

बिलासपुर। बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र के युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक मजदूर की जमकर पिटाई कर दी। आरोपितों ने बेल्ट व लाठी से मारपीट की। जिससे मजदूर को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित की शिकायत पर सकरी पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मारपीट के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम पोडी निवासी राजू बिंझवार पिता पिता कार्तिक राम साहू (18) सकरी में मजदूरी का काम करते है। 10 दिन पूर्व से वे अपने चाचा धन्नाु पटेल के साथ मजदूरी कार्य करने उसके ससुराल ग्राम घुरू आते थे। धन्ना के ससुराल घुरू में मकान निर्माण कार्य चल रहा है। दोनों वही रहकर मकान निर्माण में मजदूरी कार्य करते हैं। दो दिन पूर्व निर्माण कार्य के पास मोहल्ले की लड़की ने राजे के पास आई और सिम मांगने लगी। उन्होंने सिम नहीं होने की बात की।