Tuesday, October 27, 2026

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का बेटा कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर थमता नहीं दिख रहा है। संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार एक बार फिर सख्त कदम उठाने पर विचार कर रही है। वहीं दूसरी ओर खबर है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और प्रदेश सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे कोरोना संक्रमित हो गए हैं। 

महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने शनिवार को कहा कि वह जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपनी सावधानी को कम न करने का आग्रह किया है। ठाकरे ने ट्विटर पर कहा कि कोविड-19 के हल्के लक्षण होने पर मैंने खुद की जांच करवाई थी और मैं कोविड-19 पॉजिटिव हूं।मुंबई उपनगर के संरक्षक मंत्री ने उनके संपर्क में आए लोगों से भी अपनी जांच करवाने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे ने कहा कि मैं सभी से यह आग्रह करता हूं कि अपनी सतर्कता को कम ना करें, यह बेहद जरूरी है। कृपया कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करें और सुरक्षित रहें।