Sunday, May 10, 2026

माता कौशल्या की जन्मतिथि खोज रही CG सरकार:किसी ग्रंथ में जन्मतिथि का उल्लेख नहीं;मुख्यमंत्री ने इतिहासविदों और धर्मगुरुओं से मदद मांगी,कहा-पता लगाएं विद्वान

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार भगवान राम की माता कौशल्या की जन्मतिथि खोज रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके लिए इतिहासकारों, विशेषज्ञें और धर्मगुरुओं से मदद मांगी है। बताया जा रहा है, एक जन्मतिथि तय होने के बाद सरकार आधिकारिक तौर पर उस दिन राजकीय आयोजन करेगी। मान्यता है कि कौशल्या दक्षिण कोसल की राजकुमारी थीं। यह वही अंचल है जिसे अब छत्तीसगढ़ कहा जाता है।

बलाैदाबाजार के विप्र वाटिका में आयोजित सर्व ब्राह्मण समाज के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विशेष रूप से माता कौशल्या और भगवान राम के साथ संबंधों की चर्चा की। मुख्यमंत्री ने इतिहासकारों, विशेषज्ञों और धर्मगुरुओं से माता कौशल्या की जन्मतिथि का पता लगाने के लिए अनुसंधान का आह्वाान किया है। रायपुर के प्रसिद्ध दूधाधारी मठ ने 2019 में इसकी कवायद शुरू की थी। नवम्बर 2019 में इस अभियान के तहत देश भर से इतिहास, पुरातत्व, ज्योतिष और धर्मग्रंथों के विद्वानों से प्रविष्टियां मंगाने का सिलसिला शुरू किया था। यह प्रविष्टियां 15 दिसम्बर 2019 तक दूधाधारी मठ के पते पर मंगाई जानी थी।