बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मुंगेली रोड स्थित पेंडारी के पास एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे मवेशियों को कुचल दिया। इस हादसे में 8 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना सकरी थाना क्षेत्र में हुई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मवेशियों को नजदीकी पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने घटना के बाद सड़क पर मवेशियों की सुरक्षा के लिए उचित उपायों की मांग की है। पुलिस वाहन की पहचान और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।







