कोरबा। जिले के कोयलांचल क्षेत्र दीपका में पदस्थ नायब तहसीलदार वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की शिकायत राजस्व मंत्री से की गई है। नायब तहसीलदार कोरबा जिले में 5 वर्षों से अलग-अलग तहसीलों में पदस्थ रहे हैं हरदीबाजार में पदस्थापना के दौरान ग्राम सुवाभोड़ी में मकान कुआं बाड़ी इत्यादि का सर्वे कराया गया था जिसमें अलग-अलग प्रकार से मुआवजा बनाया गया जिसका मुआवजा मकान के अनुसार बनाया जाना चाहिए था लेकिन दस्तावेजों में सिर्फ बाउंड्री वॉल दर्शा दिया गया है। यहां तक कि लोगों से रकम लेने के बाद भी पात्र को मुआवजा से वंचित करते हुए अपात्र कर दिया गया।











