Friday, July 31, 2026

मेला में पुलिस कर्मियों पर हमला का मामला… ननकीराम, कहा-निर्दोश ग्रामीणों को रिहा करें

कोरबा /रामपुर क्षेत्र के विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता ननकीराम कंवर ने आज ग्राम पसरखेत वासियों के साथ करतला थाना पहुंचकर प्रदर्शन किया।विधायक श्री कंवर ने पसरखेत में मेला स्थल पर पुलिस कर्मियों से मारपीट करने वालों को निर्दोष बताते हुए उनके समर्थन में सामने आकर कहा है कि पुलिस निर्दोषों को पकड़ रही है, उन्हें रिहा किया जाए। जांच करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। श्री कंवर के मुताबिक 15-16 साल के लड़के भी पकड़े गए हैं तो क्या वे पुलिस के साथ मारपीट कर सकते हैं? विधायक ने कहा है कि यदि निर्दोषों को रिहा नहीं किया गया तो 7 दिन बाद चक्काजाम करेंगे। सभी ग्रामीण गांव से पैदल चलकर करतला थाना घेरने पहुंचे थे। इस दौरान विधायक के साथ वरिष्ठ नेता श्यामलाल मरावी, युवा नेता अजय कंवर भी मौजूद रहे।