Tuesday, August 4, 2026

मैगी 2 रुपए महंगी, नई कीमत आज से ही लागू; कंपनी ने लागत बढ़ने को बताया वजह

मैगी 2 रुपए महंगी हो गई है। नेस्ले इंडिया ने ऐलान किया कि उसने आज से मैगी की कीमतें 9 से 16% तक बढ़ा दी हैं। अब 70 ग्राम मैगी के पैकेट के लिए 12 रुपए की बजाय 14 रुपए देने होंगे। 140 ग्राम वाले मैगी के पैकेट की कीमत 3 रुपए बढ़ा दी गई है। वहीं, 560 ग्राम वाले पैक के लिए 96 रुपए की बजाय 105 रुपए चुकाने होंगे। इसके अलावा ब्रू कॉफी, ताजमहल चाय, ब्रूक बॉन्ड चाय की कीमतें भी बढ़ी हैं।