Thursday, September 24, 2026

मोदी सरकार के विरोध में ट्रेड यूनियन ने किया प्रदर्शन

मोदी सरकार के द्वारा देश के रक्षा कारखाना के निजीकरण के फैसले के विरोध में केंद्रीय संयुक्त ट्रेड यूनियनो के द्वारा आज राष्ट्रीय प्रतिरोध दिवस मनाया गया।  इसी कड़ी में बालको के संयुक्त यूनियन-सीटू,इंटक,एटक,एच. एम.एस. के द्वारा भी बालको कारखाना के गेट के सामने परसा भाटा चौक पे प्रदर्शन किया गया।