Monday, May 4, 2026

युवक ने सुसाइड किया, अस्पताल में हंगामा:चार दिन से भर्ती था युवक, PM नहीं कराने को लेकर स्टॉफ से भिड़े परिजन

बिलासपुर में चूहामार दवा खाकर युवक ने आत्महत्या कर ली। दरअसल, युवक ने साल भर पहले ही लव मैरिज की थी। चार दिन पहले उसने चूहा मार दवा खा लिया था और अस्पताल में इलाज चल रहा था। इधर, उसकी मौत के बाद परिजन और दोस्तों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने को लेकर जिला अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया। हालांकि, डॉक्टर ने पोस्टमार्टम करने के बाद ही शव को छोड़ने की बात कही।

जानकारी के अनुसार सिरगिट्‌टी के पंचशील कॉलोनी निवासी विजय सिंघारे पिता प्रदीप सिघांरे (27 साल) गैरेज चलाता था। 28 फरवरी को वह अपने घर में था। तभी उसने चूहा मार दवा खा लिया। कुछ देर बाद उसे उल्टी होने लगी, तब परिजन ने पूछताछ की। पहले तो वह कुछ नहीं बता रहा था। फिर दबाव डालने पर चूहामार दवाई खाने की जानकारी दी। इस पर परिजन उसे इलाज के लिए सिम्स लेकर गए। जहां उसकी हालात गंभीर बताई गई। उसकी तबीयत में सुधार नहीं होने पर परिजन और दोस्तों ने सरकंडा स्थित प्रथम अस्पताल में रिफर कराया