Saturday, August 1, 2026

राज्यपाल से न्याय की गुहार:राजभवन पहुंचकर बीजेपी नेताओं ने की सरकार की शिकायत, कहा- छत्तीसगढ़ बन गया अपराधगढ़

रायपुर में शनिवार को बीजेपी नेता सरकार की शिकायत करने राजभवन पहुंचे। राज्यपाल से न्याय की गुहार वाला बैनर लेकर रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव समेत कई नेताओं ने कानून व्यवस्था पर चर्चा की। कहा कि, छत्तीसगढ़ पूरी तरह अपराधगढ़ बन गया है।

प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध, गैंगरेप और कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी नेताओं ने बात की। पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि, प्रदेश में चिंताजनक हालात होते जा रहे हैं। प्रदेश सरकार से राज्यपाल सख्ती से जवाब मांगे।

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि, जहां करप्शन होगा वहीं क्राइम होगा। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन जी कड़ा निर्देश सरकार को दें। क्योंकि क्राइम को कंट्रोल करने में सरकार नाकाम रही है।