देश के सबसे छोटे राज्य गोवा में भाजपा 20 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत के करीब है। कांग्रेस ने 13 सीटों जबकि MGP+ ने 4 सीटों पर बढ़त बनाई है। AAP एक और अन्य 2 सीटों पर आगे हैं। सांकेलिम से CM प्रमोद सावंत पहले राउंड की काउंटिंग के बाद 436 वोटों से पीछे हो गए हैं। वहीं, डिप्टी CM चंद्रकांत कवलेकर 1422 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
गोवा फॉरवर्ड पार्टी के प्रमुख विजय सरदेसाई फटोरदा सीट से 1500 वोटों से आगे चले रहे हैं।
कांग्रेस के दिग्गज नेता मारगांव सीट से लीड कर रहे हैं।
राजधानी पणजी में BJP के अतानासियो मोनसेराटे निर्दलीय उम्मीदवार और पूर्व CM मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल से करीब 400 वोटों से आगे चल रहे हैं। पहले राउंड की काउंटिंग के बाद मोनसेराटे को 1167 और उत्पल को 764 वोट मिले हैं।
वालपोई से विश्वजीत राणे 1300 और उनकी पत्नी देविया विश्वजीत राणे पोरियम सीट से 2600 वोटों से आगे हैं।
कैलेंगुट में कांग्रेस के माइकल लोबो बढ़त बनाए हुए हैं।










