Thursday, August 13, 2026

लखीमपुर खीरी केस: पूछताछ में शामिल होने आए ‘मंत्री पुत्र’ को एस्कॉर्ट करते दिखे पुलिसवाले, पिछले दरवाजे से एंट्री

लखनऊ: लखीमपुर खीरी केस (Lakhimpur Kheri Case) में किसानों को कुचलने के मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा (Ashish Mishra) आज (शनिवार, 9 अक्टूबर) यूपी पुलिस क्राइम ब्रांच के समक्ष पेश हुए. इस दौरान पुलिस वाले उन्हें एस्कॉर्ट करते हुए दिखे. क्राइम ब्रांच के दफ्तर में पुलिसवालों ने मिश्रा को पिछले दरवाजे से एंट्री कराई. पुलिस ने उन्हें सीआरपीसी की धारा 160 के तहत समन भेजा है.

माना जा रहा है कि अगर पुलिस (UP Police)  आशीष के जवाब से संतुष्ट नहीं होती है तो उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है. इसको देखते हुए लखीमपुर खीरी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इससे पहले आशीष मिश्रा के वकील अवधेश कुमार ने कहा कि उनके मुवक्किल आज पुलिस के सामने पेश होंगे. उन्होंने कहा कि हम नोटिस का सम्मान करेंगे और जांच में हरसंभव सहयोग करेंगे.