Thursday, August 13, 2026

क्रूज शिप ड्रग्स केस : NCB ने शाहरुख खान के ड्राइवर को किया तलब

नई दिल्ली: क्रूज शिप ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शनिवार को अभिनेता शाहरुख खान के ड्राइवर को तलब किया है. एनसीबी दफ्तर में ड्राइवर का बयान लिया जा रहा है. इस मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अभी जेल में बंद हैं. एनसीबी ने पिछले सप्ताह समुद्र में एक क्रूज शिप पर छापेमारी करके आठ लोगों को हिरासत में लिया था. इनमें शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी शामिल हैं. इन सभी पर ड्रग्स का इस्तेमाल करने, उसे अपने पास रखने और खरीदने के आरोप हैं. शुक्रवार को कोर्ट में आर्यन खान की जमानत पर सुनवाई थी, लेकिन कोर्ट ने चार घंटे की सुनवाई के बाद आर्यन खान और दो अन्य आरोपियों को जमानत देने से मना कर दिया.