Friday, March 27, 2026

लॉकडाउन बगैर बरती जाएगी सख्ती, प्रधानमंत्री मोदी ने इन राज्यों को दिए अहम निर्देश, तीसरी लहर की तैयारी

knn24news/ नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी ने 6 राज्यों के सीएम से कोरोना की स्थिति को लेकर चर्चा कर अहम निर्देश दिए। पीएम नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र, ओडिशा और दक्षिण भारत के 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग के दौरान यह फॉर्मूला दिया प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को हुई वर्चुअल मीटिंग में कहा, ‘हमें टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट और टीका की रणनीति पर फोकस करते हुए आगे बढ़ना है।

मुख्यमंत्रियों से बातचीत में पता लगा कि कई राज्यों में लॉकडाउन ही नहीं लगा, लेकिन उन्होंने माइक्रो कंटेनमेंट जोन पर खास जोर दिया। इस तरह से पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्यों को बिना लॉकडाउन के भी कोरोना से निपटने का फॉर्मूला बताया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिन राज्यों में केस बढ़ रहे हैं, उन्हें पहले से सक्रिय होते हुए तीसरी लहर की आशंका को रोकना होगा। उन्होंने कहा कि एक्सपर्ट्स बताते हैं कि लंबे समय तक केस बढ़ने से कोरोना म्यूटेंट हो सकता है और इससे नए वैरिएंट्स का खतरा बढ़ जाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इसके लिए हमें वही स्ट्रेटेजी अपनानी होगी, जो पहले भी अपना चुके हैं।