knn24news/ हरदीबाजार क्षेत्र के पास ग्राम नेवसा में आए दिन बिजली की समस्याओं से लोग जूझ रहे है। जबकि इस ओर बिजली विभाग के अधिकारियों के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आए दिन हाफलाईन रहना, ट्रान्सफार्रमर खराब होना, जैसी समस्याएं बनी रहती है। गांव में अधेरा होने के कारण जहरीले जानवर निकलते है इसी के चलते ग्रामीणों के द्वारा निर्णन लिया गया कि अगर बिद्युत विभाग इस ओर नहीं देगा तो ग्रामीणों द्वारा हरदीबाजार जाकर विद्युत विभाग कार्यलय का घेराव किया जाएगा। इस बात का निर्णय ग्रामीणों ने आज दिनाकं 16 जुलाई 2021 को एक बैठक में लिया।











