Saturday, July 25, 2026

वाटर एटीएम में कराया सुधार अब लोगों को मिलने लगा पानी

नगर निगम क्षेत्र में खराब पड़े वाटर एटीएम को सुधार लिया गया है। अब लोगों को साफ पानी मिलना शुरू हो गया है। निगम ने इस में तकनीकी खराबी के कारण बंद होना बताया है। जिसे सुधार कर चालू कर दिया गया। दैनिक भास्कर ने 31 मार्च के अंक में शहर में लगे सभी वाटर एटीएम ठप, अब गर्मी में प्याऊ के जरिए बुझाई जाएगी लोगों की प्यास शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसे कलेक्टर रानू साहू ने गंभीरता से लेते हुए सुधार करने के निर्देश दिए। इसके बाद इसमें सुधार किया गया। शहर के साथ स्थान में वाटर एटीएम लगे हैं ।

जिसमें बुधवारी बाजार, मानिकपुर बाजार, स्मृति उद्यान निहारिका रोड, टॉप इन टाउन होटल के पास , चेक पोस्ट बालको रोड , जैलगांव चौक और सीएसईबी चौक शामिल है। यहां अब लोगों को ठंडा पानी मिलेगा। भीषण गर्मी को देखते हुए शहर के चौक चौराहों में 50 स्थानों पर प्याऊ खोले जा रहे हैं। इससे राहगीरों और जरूरतमंदों को आसानी से साफ पानी मिल सके।