दीपका के गाेबरघाेड़ा स्थित पेट्राेल पंप में पिस्टल दिखाकर सेल्समैन काे लूटने की काेशिश करने वाले आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। इसके लिए पुलिस आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज काे खंगाल रही है। लाल रंग की पल्सर बाइक से आए दाे नकाबपाेश युवकाें ने घटना आरोपियों अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरेापियों के खिलाफ हत्या की काेशिश, लूट व आर्म्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है। गौरतलब है कि जिले में लगातार बढ़ती वारदात के बाद पुलिस की सुस्ती के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।










