Wednesday, September 30, 2026

विमल साहू को लेकर दल्लीराजहरा पहुंची ED की टीम, माइंस में चलती हैं विमल की गाड़ियां, कई फर्जी दस्तावेज मिले

बालोद। छत्तीसगढ़ में पाटन क्षेत्र के गातापार में रहने वाले कांग्रेसी नेता विमल साहू के घर आज सुबह से ही ED की छापेमारी चलती रही। दिनभर चली कार्रवाई के बाद ED की टीम विमल साहू को लेकर दल्लीराजहरा पहुंची। वार्ड नम्बर 9 के बीएसपी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में है विमल साहू का घर और ऑफिस है। वार्ड नम्बर 3 में भी एक और आफिस है। बताया जा रहा है कि माइंस में विमल साहू की कई गाड़ियां चलती हैं। सूत्रों के अनुसार ईडी की टीम को विमल साहू के घर से माइंस से सम्बंधित कई फर्जी दस्ता वेज भी मिले हैं। फिलहाल ED ने विमल साहू के दोनों ऑफिस और घर को सील कर दिया है। बालोद शहर में भी शराब कारोबारी सुभाष शर्मा के घर और रिश्तेदारों के यहां से ईडी को कई दस्तावेज मिलने की खबर है।