Wednesday, October 21, 2026

शराब के नशे में धुत कार ड्राइवर ने कई वाहनों को ठोका: मौके पर मचा हड़कंप

बिलासपुर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत साव गली में शराब के नशे में धुत एक चौकीदार ने कार चलाते हुए कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद उसकी मालकिन ने सरेआम युवक की जमकर पिटाई कर दी। यह पूरा घटनाक्रम राहगीरों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। घटना रविवार की है जिसका वीडियों अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला सड़क पर खड़े एक युवक को थप्पड़ मार रही है और आसपास खड़े लोग तमाशबीन बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि महिला का नाम शिखा नामदेव है, जो साव गली में रहती हैं। आरोपी युवक रामजाने जूना बिलासपुर का निवासी है और नामदेव परिवार के यहां चौकीदारी का काम करता है।

जानकारी के अनुसार, रामजाने ने रविवार को नशे की हालत में अपनी मालकिन की ह्यूंडई ईयोन कार लेकर घर से निकल गया। शराब के नशे में कार चलाते हुए उसने साव गली के आसपास खड़े कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक गर्भवती महिला बाल-बाल बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक की लापरवाही से कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक की लापरवाही और टक्कर मारते हुए साफ देखा जा सकता है।